फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने छह घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर अगवा बच्चा किया बरामद-एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से शादी करने के लिए बच्चे को किया किडनैप
विज्ञापन

पुलिस ने छह घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर बच्चा किया बरामद
महिला शादी के लिए कर रही थी इनकार, बच्चे की हत्या की दे रहा था धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
एक तरफा प्यार में पागल एक व्यक्ति ने महिला से शादी करने के लिए उसके सात साल के बच्चे का अपहरण कर लिया। वह महिला को धमकी देता रहा कि शादी नहीं की तो उसके बेटे की हत्या कर देगा। सूचना पुलिस तक पहुंची और पुलिस ने छह घंटे के भीतर लुधियाना के बस अड्डे से अगवा बच्चे को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना ममदोट पुलिस ने सोमवार को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

एसएसपी प्रीतम सिंह ने बताया कि पीड़िता सुनीता वासी बिहार (मौजूदा गांव जोधपुर थाना ममदोट) के पति की मौत हो चुकी है। सुनीता के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और सात साल का एक बेटा शंकर है। आरोपी अशोक कुमार पुत्र संतू वासी लगड़ कटा थाना पलासमनी जिला अरररिया, बिहार (मौजूदा पता गांव जोधपुर) सुखविंदर सिंह के पास नौकरी करता है। अशोक कई बार सुनीता से कह चुका है कि वो उसके साथ शादी कर ले, लेकिन सुनीता ने मना कर दिया। बावजूद इसके अशोक सुनीता को धमकी देने लगा कि अगर उसके साथ शादी नहीं करेगी तो बेटे को जान से मार देगा। 14 अप्रैल को अशोक किसी तरह उसके बेटे शंकर को बहका फुसलाकर लुधियाना ले गया और लुधियाना से टेलीफोन कर सुनीता को धमकी देने लगा कि अगर उसके साथ वह शादी नहीं करेगी तो वो उसके बेटे को जान से मार देगा। 16 अप्रैल को सुनीता ने थाना ममदोट में शिकायत दी कि अशोक उसके बेटे को अगवा कर लुधियाना ले गया है। एसएसपी प्रीतम सिंह ने पुलिस को शिकायत मिलने के बाद ही एसपी (डी) अजमेर सिंह बाठ, डीएसपी जसपाल सिंह व एएसआई रछपाल सिंह की टीम गठित की। पुलिस ने छह घंटे में लुधियाना के बस अड्डे से अगवा बच्चा सहित आरोपी अशोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


फोटो संख्या-17एफजेडआरपी05
कैप्शन--फिरोजपुर में पुलिस बच्चे का अपहरण करने वाले आरोपी को पेश करने ले जाती हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें