फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यस्तरीय वाहन चोर गिरोह के सात सदस्य काबू, एक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक चोर गिरोह के सात सदस्य काबू, एक फ रार
विज्ञापन

चोरी की 32 बाइक भी बरामद, आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
पुलिस ने राज्यस्तरीय वाहन चोर गिरोह के सात सदस्यों को काबू कर चोरी की 32 बाइक बरामद की है। गिरोह का एक साथी भागने में कामयाब हो गया। उक्त गिरोह के सदस्यों ने छह शराब ठेकों पर भी चोरी किए जाने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने गिरोह के आठ सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
एसपी (डी) अजमेर सिंह बाठ ने बताया कि सीआईए स्टाफ ने राज्य स्तरीय वाहन चोर गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार किए हैं। इनका एक साथी मिंटू वासी पीरां वाला भागने में कामयाब हो गया। यह लोग बाइक चोरी कर जाली नंबर लगाकर बेचने का धंधा करते थे। सीआईए स्टाफ की ओर से पकड़े गए आरोपियों की पहचान सैमुअल वासी लेली वाला, अजय वासी कोठी राय साहिब, दीपू वासी पीरां वाला, सुखदेव सिंह वासी बस्ती निजाम वाला, सागर सिंह वासी हड्डा रोड़ी और सूरज सिंह वासी पीरांवाला के रूप में हुई है। गिरोह का सरगना सूरज सिंह है। उसके खिलाफ पांच मामले दर्ज हैं। पूछताछ के दौरान उनके पास से चोरी की 20 बाइक बरामद हुई हैं। इन आरोपियों ने छह शराब ठेकों पर चोरी की वारदातें भी स्वीकार की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा थाना मल्लांवाला पुलिस ने बूटा सिंह को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की 12 बाइक बरामद की हैं। ये भी बाइक चोरी कर जाली नंबर लगाकर आगे लोगों को बेचता था।
--------------
फोटो संख्या-03एफजेडआरपी01
कैप्शन--फिरोजपुर पुलिस ने राज्यस्तरीय वाहन चोर गिरोह के पकड़े सदस्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें