फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से अश्लील हरकतें करने वाले पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी से अश्लील हरकतें करने का आरोप, केस
विज्ञापन

कपूरथला। किशोरी के साथ अश्लील हरकतें करने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी की तलाश में छापामारी जारी है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह घरेलू कामकाज करती है और उसके पति मजदूरी करते हैं। उसकी 14 साल की बेटी है। कुछ दिन पहले वह अपने निजी काम से कपूरथला गई हुई थी। उसकी गैरहाजिरी में बेटी घर पर अकेली थी। जब वह दोपहर 12 बजे घर लौटी तो देखा कि घर के अंदर हरविंदर सिंह उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। उसकी बेटी उसे लगातार मना कर रही थी। उसे देखकर आरोपी मौके से भाग गया। थाना सदर कपूरथला की पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके मुआयना किया। पुलिस ने आरोपी हरविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें