2.9 किलो चांदी के आभूषण बरामद
जालंधर। देहात पुलिस ने सतलुज पुल पर बस सवार ज्वैलरी सप्लायर के पास से 2.9 किलोग्राम चांदी के आभूषण कब्जे में लिए है। सप्लायर की पहचान लुधियाना निवासी ओंकार सिंह पुत्र अवतार सिंह के रूप में हुई है। थाना फिल्लौर के एएसआई परमिंदर सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर 11 बजे के करीब वह पुलिस पार्टी के साथ सतलुज पुल नाके पर मौजूद था। इस दौरान लुधियाना की तरफ से आई निजी कंपनी की बस को रोक कर शक के आधार पर बस सवार यात्री ओंकार सिंह के सामान की तलाशी करने पर चांदी के गहने बरामद हुए। जिसका रिकॉर्ड वह पेश नहीं कर सका। वह लुधियाना से यह ज्वैलरी लेकर इसकी सप्लाई नवांशहर में एक ज्वैलर्स को देने जा रहा था। पुलिस ने मौके पर तुरंत चुनाव आयोग के अधिकारियों को बुलाकर कार्रवाई की है।