फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैड कांस्टेबल ने खड़ी बारह कारों के तोड़े शीशे

विज्ञापन
विज्ञापन
हेड कांस्टेबल ने 12 कारों के तोड़े शीशे
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ, फुटेज में की मुलाजिम की पहचान
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। पंजाब पुलिस का हेड कांस्टेबल हॉकी से बारह कारों के शीशे तोड़ता हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। लोगों ने थाना सदर पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देख अपने हेड कांस्टेबल की पहचान कर कहा कि यह मानसिक तौर पर परेशान है। मानसिक परेशान हेड कांस्टेबल को सरकारी असलहा तक दिया गया है।
विज्ञापन

गोबिंद नगरी के लोगों ने बताया कि उनकी कारें घर के बाहर खड़ी थी। शनिवार की सुबह उठ कर देखा कि उनकी कारों के शीशे टूटे हुए हैं। मुहल्ले की लगभग बारह कारों के शीशे टूटे थे। इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। फुटेज देखते ही लोग हैरान रह गए कि एक हेड कांस्टेबल हॉकी से कारों के शीशे तोड़ रहा है। लोगों का कहना है कि उक्त हेड कांस्टेबल की बाबा नामदेव चौक पर रात के समय ड्यूटी होती है और उसके पास सरकारी असलहा भी होता है। लोगों ने थाना सदर पुलिस को शिकायत दी। घटनास्थल पर थाना सदर के एएसआई अश्वनी कुमार पुलिस पार्टी के साथ पहुंचे। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। फुटेज देखकर लह आरोपी हेड कांस्टेबल को पहचान गए। उन्होंने बताया आरोपी हेड कांस्टेबल मानसिक तौर पर परेशान है। उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की रही है।
विज्ञापन

-----------------------
फोटो संख्या-24एफजेडआरपी01 व 02 जे
कैप्शन-- फिरोजपुर में पुलिस वाले ने गोबिंद नगरी में खड़ी कारों के तोड़े शीशे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें