सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत
गुरुहरसहाय (फिरोजपुर)। जिीटी रोड स्थित गांव टिलू अराइयां के पास बुधवार एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार सब्जी विक्रेता बलवीर सिंह निवासी सरुपे वाला की मौत हो गई। मृतक के पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि बलवीर सिंह जमीन ठेके पर लेकर सब्जी की बिजाई कर परिवार का पालन-पोषण करता था। वह रोजाना की तरह सुबह 4 बजे बाइक पर सब्जी लेकर जलालाबाद की मंडी में बेचने के लिए जा रहा था। हादसे की सूचना पर थाना गुरुहरसहाय की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी। एएसआई सुखचैन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया।