विदेश भेजने के नाम पर 8 लाख ठगे
फिरोजपुर। दो लोगों ने एक युवक को विदेश भेजने का झांसा देकर उससे आठ लाख रुपये की ठगी कर ली। थाना कुलगढ़ी पुलिस ने महिला समेत दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए गए बयान में संदीप सिंह निवासी रूकना बेगू बताया उसकी मुलाकात आरोपी सुखचैन चंद पुत्र मलकीत चंद वासी लोहियां खान जिला जालंधर और प्रभजोत कौर वासी लुहारा जिला जालंधर के साथ हुई थी। दोने उसे विदेश भेजने की बात कही और उससे आठ लाख रुपये लिए। काफी समय बीतने के बाद विदेश नहीं भेजा। पैसा वापस मांगने पर देने से इनकार किया। संदीप ने इसकी शिकायत एसएसपी को। दी। तहकीकात में आरोप सही मिलने पुलिस ने सुखचैन चंद और प्रभजोत कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।