सरकारी अध्यापक ने किया आत्महत्या का प्रयास
फाजिल्का। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुबाया के एक कंप्यूटर अध्यापक ने मंगलवार को स्कूल की छुट्टी के बाद जहरीली वस्तु निगल ली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे उसके परिजनों ने उसे अस्पताल में दाखिल करवाया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इस बारे में अध्यापक के भाई संजीव चुघ ने बताया कि उसका छोटा भाई गगन चुघ सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुबाया में कंप्यूटर अध्यापक है। उन्होंने बताया कि चार दिन पहले उसके भाई गगन चुघ ने बताया कि था कि स्कूल का एक अध्यापक और उसके साथी उसे परेशान कर रहे हैं। मंगलवार को दोपहर करीब तीन बजे गगन के दोस्तों का फोन आया कि गगन ने अपने मोबाइल के व्हाट्सएप पर सुसाइड करने का स्टेटस डाला हुआ है और वह छाबड़ा पैलेस के निकट है। जिस पर वह छाबड़ा पैलेस पहुंचे और गगन को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में लगी है। इस बारे में स्कूल की मुख्य अध्यापिका रंजना कुक्कड़ ने बताया कि गगन चुघ का स्कूली स्टाफ के साथ कोई झगड़ा नहीं है।