फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी सवार को टक्कर मारने वाले अनंतनाग निवासी ड्राइवर पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूटी सवार को टक्कर मारने ड्राइवर पर मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। स्कूटी सवार को शुक्रवार रात टक्कर मारने वाले ट्रक ड्राइवर पर थाना सुजानपुर की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बता दें स्कूटी सवार को ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी जिससे ढाकी निवासी व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई थी। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर ने मौके से भागने की कोशिश की पर लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी ड्राइवर की पहचान गांव मूनी बांग, अनंतनाग जम्मू-कश्मीर निवासी आशिक हुसैन डार के रूप में हुई है। जांच अधिकारी एएसआई बलविंद्र कुमार ने बताया कि ड्राइवर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया था। वहां उसे जमानत मिल गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें