फिरोजपुर। सेंट्रल जेल फिरोजपुर में हवालाती इंद्रपाल उर्फ पम्मा वासी गांव बेटू कदीम थाना ममदोट बंद है। जेल से सहायक सुपरिंटेंडेंट विपनजीत सिंह ने बैरक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान हवालाती इंद्रपाल से मोबाइल बरामद हुआ। जेल प्रशासन ने थाना सिटी पुलिस को शिकायत दी है। शनिवार को उक्त हवालाती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।