फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने वाले पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मामला दर्ज, पुलिस ने नकदी और हथियार भी किए बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदकोट। जिला पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह से संबंधित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। उनसे हथियार और नकदी बरामद हुई है। उनके खिलाफ संबंधित थानों में केस दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि पहले मामले में थाना सिटी कोटकपूरा पुलिस ने हथियार के बल पर राहगीरों से लूटपाट व छीना झपटी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कोटकपूरा के लाजपत नगर निवासी योगेश कुमार उर्फ जोगी और जैतो के आंबेडकर नगर निवासी सुरिंदर सिंह उर्फ गगन के रूप में हुई। दोनों से पुलिस ने एक कार, एक रिवाल्वर 32 बोर समेत तीन कारतूस, एक पिस्तौल 315 बोर समेत तीन कारतूस और 50 हजार की नकदी बरामद की है। केस में पुलिस ने गिरोह से संबंधित दो और सदस्यों को नामजद किया है। उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मामले में थाना सदर फरीदकोट पुलिस ने दो दिन पहले ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली छीनने के मामले में तीन व्यक्तियों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान जिला फिरोजपुर के गांव फत्तूवाला निवासी जगसीर सिंह उर्फ सीरा, राजविंदर सिंह उर्फ हैपी व गांव रत्ताखेड़ा बाजा खोतवाल निवासी महावीर सिंह के रूप में हुई है। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कॉडा गाड़ी, 01 पिस्तौल, कापा व बेसबाल बैट भी बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक फरीदकोट के गांव कलेर निवासी रकेश कुमार उर्फ बब्बू घटना वाले दिन अपने साथी बलवीर सिंह के साथ ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली लेकर गांव तारे वाला जा रहा था। रास्ते में मचाकी कलां के पास अज्ञात लोगों ने उनके ट्रैक्टर के आगे अपनी गाड़ी लगाकर उन्हें रोक लिया। उन्होंने डरा-धमकाकर गाड़ी छीन ली और फरार हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें