फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज लोभी पति, सास-ससुर व ननद पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुक्तसर। थाना बरीवाला पुलिस ने दहेज लोभी पति समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बरीवाला निवासी किरनजीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका विवाह 14 अप्रैल 2013 को फरीदकोट निवासी चंदरजीत सिंह के साथ हुआ था। शादी के समय मायका पक्ष ने ससुरालियों को दो तोले की सोने की चेन, एक आल्टो कार के अलावा पति, सास, ससुर, जीजा व तीन फूफों को एक-एक अंगूठी भी दी थी। यही नहीं अन्य घरेलू जरूरतों का सामान भी दिया। इस पर करीब 12 लाख का खर्च आया था। शादी के दो माह बाद ही ससुरालियों ने दहेज की और मांग करनी शुरू कर दी थी। धीरे-धीरे यह बात हाथापाई तक पहुंच गई। उसने अपने मायके में भी सब बताया तो उन्होंने सब्र रखने को कहा। शादी के चार माह बाद उसकी एक अंगूठी गुम हो गई। इसका पता उसे बाद में पता चला कि चंदरजीत सिंह ने उसे बेच नशे में उड़ा दिया। उसके बाद 2015 में बेटे जुझार सिंह का जन्म हुआ। उस समय बड़ा ऑपरेशन होने के कारण ससुरालियों ने खर्च अपने माता-पिता से लाने को कहा। इसी बात को लेकर ही उन्होंने दो बार उसका अबॉर्शन भी करवा दिया। 5 अगस्त 2017 की रात को पति ने अपने माता पिता, बहन, जीजा के साथ मिलकर उसे एक कमरे में बंद कर दिया। उसका गला घोंटकर मारने की कोशिश की। पुलिस ने किरनजीत के बयान पर पति चंदरजीत सिंह, ससुर इंदरपाल सिंह, सास मनजीत कौर फरीदकोट व ननद मनप्रीत कौर कोटकपूरा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें