फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 किलो डोडे चूरापोस्त की खेप के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
100 किलो चूरा पोस्त के साथ ट्रक चालक काबू
विज्ञापन

दीनानगर का चालक श्रीनगर से ट्रक में ला रहा था खेप
नशा लाने पर प्रति चक्कर दस हजार, कमीशन मिलता था
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। जिला पुलिस ने 12 टायरी ट्रक में 100 किलो चूरा पोस्त की खेप ला रहे चालक को गिरफ्तार किया है। थाना सदर की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके नशे की खेप और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।
एसपी जांच कपूरथला सतनाम सिंह बैंस ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि डीएसपी जांच मनप्रीत सिंह ढिल्लो के नेतृत्व में सीआईए इंचार्ज सुरिंदर चांद को मुखबिर ने सूचना दी कि शाम लाल उर्फ शामा निवासी गांव नारदा दीनानगर गुरदासपुर ट्रक ड्राइवर है। वह 12 टायरी ट्रक में भारी मात्रा में चूरापोस्त की खेप लेकर कपूरथला की आ रहा है। इस पर पुलिस टीम ने गांव लखन कलां स्थित पीर की जगह के पास नाकाबंदी करके वाहनों की तलाशी शुरू कर दी। पुलिस को देखकर आरोपी ट्रक छोड़कर भागने लगा। पुलिस ने पीछा करके काबू कर लिया
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि तलाशी के दौरान ट्रक के केबिन में कंडक्टर सीट के आगे रखे बोरे बरामद हुए है। बोरों ने 100 किलो चूरा पोस्त बरामद हुए। एसपी ने बताया कि आरोपी ने माना कि वह श्रीनगर से चूरा पोस्त लाकर कपूरथला व पंजाब के अन्य जिलों में सप्लाई करता है। आरोपी पर पहले कोई भी केस दर्ज नहीं है। आरोपी ने पुलिस बताया कि यह खेप वह ट्रक के मालिक सतविंदर सिंह निवासी गांव दौलतपुर के कहने पर लाता है। इसके बदले में उसे सैलरी के अलावा प्रति चक्कर 10 हजार रुपये और चूरापोस्त की बिक्री पर कमीशन मिलता है। एसपी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा। ट्रक मालिक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापामारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें