फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने दो घटनाओं को दिया अंजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
दो घरों से लाखों के जेवरात ले गए चोर
विज्ञापन

बरनाला। थाना ठुल्लीवाल के अधीन आते गांव कर्मगढ़ में सोमवार रात चोरों ने दो घरों से 20 तोले सोना व 46 तोला चांदी के जेवर चोरी कर लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सरदारा सिंह ने बताया कि जगदीप सिंह, गुरमीत सिंह निवासी कर्मगढ़ के घर पर सोमवार की रात 2 बजे के करीब चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने दोनों घरों में पेटियों के ताले तोड़ कर 20 तोले सोने व 46 तोले चांदी के जेवरात चोरी करके फरार हो गए। घर वाले मंगलवार सुबह सो कर उठे तो घर में बिखरा पड़ा सामान देखा। इस पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। घटना का पता लगते ही डीएसपी महलकलां जसवीर सिंह ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया सीसीटीवी कैमरे फुटेज के आधार पर जल्द ही चोरों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें