कक्षा चार की छात्रा के साथ दुराचार
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ किया मामला दर्ज, फरार
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
थाना घल्लखुर्द में पड़ते एक गांव में एक व्यक्ति ने कक्षा चार में पढ़ने वाली आठ वर्षीय छात्रा के साथ दुराचार किया। नाजुक हालते में छात्रा को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज में दाखिल करवाया गया। थाना घल्लखुर्द पुलिस ने शुक्रवार पीड़िता के पिता के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार है।
पीड़िता के पिता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी आठ साल की बेटी गांव के ही स्कूल में कक्षा चार में पढ़ती है। स्कूल की छुट्टी होने पर बेटी घर आ गई थी। आरोपी लवप्रीत सिंह पुत्र धर्म पाल सिंह उसकी बेटी को जबरदस्ती कमरे के अंदर ले गया और अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। बेटी के विरोध करने पर भी आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया।
पिता ने बताया कि जब वह घर पहुंचा तो देखा कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। खटखटाने पर भी आरोपी ने दरवाजा नहीं खोला। दरवाजे को किसी तरह खोला तो देखा कि आरोपी उसकी बेटी के साथ गलत काम कर रहा था और उसे धक्का मार कर वहां से भागने में कामयाब हो गया। बेटी की तबीयत बहुत खराब थी, उसे फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज में दाखिल करवाया गया। मामले की जांच कर रहे एएसआई बलजिंदर सिंह ने बताया आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।