फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस के हाथ खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट के बाद फुटेज खंगाल रही पुलिस के हाथ खाली
विज्ञापन

पठानकोट। बुधवार देर रात पठानकोट के हाई सिक्योरिटी एरिया मामून में पांच नकाबपोश युवकों द्वारा गोली मारकर करीब लाख की नकदी लूटने के मामले में शुक्रवार को दिनभर पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालती रही। हालांकि शाम साढ़े छह बजे तक पुलिस के हाथ कुछ नहीं लग पाया। पुलिस ने बुधवार रात से लेकर शुक्रवार शाम तक इस मार्ग पर लगे बीस से अधिक सीसीटीवी कैमरों से कार में आए हमलावरों को पहचानने का प्रयास किया गया, लेकिन शातिर बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। वहीं दूसरी ओर नाकाबपोश लुटेरों की गोली से घायल हुए रमेश कुमार के पेट और हाथ का एस्कॉट अस्पताल अमृतसर में आपरेशन हुआ है। उन्हें दो दिन बाद तक छुट्टी मिलने की संभावना है। रमेश के भाई सतीश कुमार ने बताया कि उनकी हालत अब खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें