फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक सब इंस्पेक्टर कर रहा था अवैध शराब का धंधा, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध शराब समेत एएसआई गिरफ्तार
विज्ञापन

जालंधर। कमिश्नरेट की कैंट थाना पुलिस ने 9 बोतल अवैध शराब समेत एक एएसआई को काबू किया है। आरोपी जसपाल सिंह सीआईडी में तैनात था। थाना कैंट के प्रभारी रामपाल ने बताया कि उनको गुप्त सूचना मिली थी कि पीएपी में रह रहे सीआईडी का एक एएसआई जालंधर में तैनात है। वह पीएपी में भर्ती हुए नए जवानों को अवैध शराब बेचता है। वीरवार को गुप्त सूचना के आधार पर एक स्पेशल टीम बनाई गई। टीम ने पीएपी में बने आरोपी एएसआई के सरकारी क्वार्टर में छापामारी की तो वहां से उसको अवैध शराब की बोतलों समेत पकड़ लिया। थाना प्रभारी रामपाल ने बताया कि आरोेपी अवैध शराब कहां से लाता था, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें