चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
जालंधर। थाना पांच की पुलिस ने बस्तियात क्षेत्र में चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन आरोपी सूरज निवासी बस्ती शेख, कमलदीप निवासी बस्ती शेख और अजय कुमार निवासी तेजमोहन नगर को गिरफ्तार किया। थाना पांच के प्रभारी सुखबीर सिंह बिट्टू ने कहा कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तीनों को गिरफ्तार किया। आरोपी चोरी किया सामान बेचने के लिए घूम रहे थे। ये बस्तीयात क्षेत्र में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। उन्होंने कहा कि तीनों आरोपियों का अदालत से पेश करने के बाद रिमांड हासिल किया जाएगा।