फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाट बेचने के नाम पर ठगे 3.75 लाख, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
प्लाट बेचने के नाम पर ठगे 3.75 लाख, मामला दर्ज
विज्ञापन

धारकलां और तलवाड़ा में किस्तों पर प्लाट देने का दिया था झांसा
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। धारकलां और तलवाड़ा के पहाड़ी एरिया में किस्तों पर सस्ते प्लाट का झांसा देकर 3.75 रुपये ठगने वाले बलसुआ निवासी व्यक्ति पर थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपी ने शिकायतकर्ता को नेचर हाइट्स इन्फ्रा लिमिटेड कंपनी के जरिये प्लाट दिलाने का झांसा 2011 में दिया और पैसे ऐंठ लिए लेकिन प्लाट नहीं दिलाया। शिकायतकर्ता आदर्श कॉलोनी सैली कुल्लियां निवासी मनोज सेठी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव बलसुआ निवासी आरोपी धर्मेंद्र सैनी का उनके घर आना-जाना था, 2011 में आरोपी ने कहा कि नेचर हाईट्स इन्फ्रा लिमिटेड कंपनी धारकलां और तलवाड़ा में प्लाट काट रहे हैं, जोकि पुड्डा से अप्रूव्ड हैं और यह आसान किस्तों पर मिल जाएंगे। मनोज ने बताया कि वह आरोपी के झांसे में आ गया और विभिन्न किस्तों में 3.75 लाख रुपये आरोपी को दिए, लेकिन 7 साल बीत जाने के बावजूद आरोपी ने प्लाट नहीं दिलाया और पैसे भी वापस नहीं किए। वहीं जांच अधिकारी एएसआई हरप्रीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच करने और डिप्टी डीए से राय लेने के बाद आरोपी पर मामला दर्ज किया गया लेकिन आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें