हेरोइन, नशीली गोलियों संग दो तस्कर गिरफ्तार
थाना कोतवाली में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज
सीआईए, थाना सिटी व कोतवाली की पुलिस ने संयुक्त अभियान में दबोचे
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला।जिला पुलिस ने हेरोइन व नशीली गोलियों के साथ दो पेशेवर तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनसे 310 ग्राम हेरोइन और 117 नशीली गोलिया बरामद की हैं। इन दोनों आरोपियों पर कई थानों में एनडीपीएस एक्ट व कत्ल के कई केस दर्ज हैं।
सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर सुखपाल सिंह रंधावा ने बताया कि थाना सिटी के एसएचओ इंस्पेक्टर सुखपाल सिंह, एसएचओ कोतवाली इंस्पेक्टर हरगुरदेव सिंह के साथ सुभानपुर रोड पर बादशाहपुर के समीप नाकाबंदी के दौरान जसविंदर सिंह उर्फ बिल्ला निवासी बादशाहपुर को पकड़ा गया। तलाशी में उससे 310 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उसने बताया कि यह खेप वह कुलदीप सिंह उर्फ साबी निवासी बूट को देने जा रहा था। आरोपी को सीजेएम की कोर्ट में पेश करके चार दिन का रिमांड हासिल कर लिया है। बिल्ला पर कपूरथला व जालंधर में कत्ल व एनडीपीएस एक्ट के पांच केस दर्ज हैं। थाना कोतवाली के एसएचओ इंस्पेक्टर हरगुरदेव सिंह ने बताया कि एएसआई राजिंदर कुमार ने गश्त के दौरान जसवीर सिंह उर्फ काला उर्फ जस्सा निवासी नवां पिंड भट्टे से 117 नशीली गोलियां बरामद हुई। एसएचओ ने बताया कि आरोपी थाना कोतवाली और थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट के मामलों में भगोड़ा भी है। उस पर कई थानों में केस दर्ज हैँ।