फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलाघाट में दो गुटों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पुलिस चौकी ऊना के तहत नीलाघाट में दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। घायल अवस्था में युवक को उपचार व मेडिकल के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में रोहित कुमार निवासी लोअर अरनियाला ने बताया कि रविवार शाम नीलाघाट गया हुआ था, जहां पर नीलाघाट निवासी दो युवकों ने उसका रास्ता रोक कर मारपीट शुरू कर दी। रोहित को पीटते देख स्थानीय लोगों ने बीच बचाव किया और मामले को शांत किया। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जंाच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें