फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गुटों के बीच हुए झगड़े में गोली चलने से एक जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
दो गुटों में झगड़ा, गोली चलने से एक जख्मी
विज्ञापन

पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। गांव चक हराज बैरकां में पुरानी रंजिश मेें दो गुटों के बीच हुए झगड़े में गोली चलने से एक व्यक्ति गंभीर जख्मी हो गया। उसको लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। थाना लक्खोके बहराम पुलिस ने पीड़ित के बयान पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

तलविंदर सिंह वासी चक हराज बैरकां ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि आरोपी अंग्रेज सिंह, साहिब सिंह, हरमीत सिंह, बलकार सिंह और दर्शन सिंह ने उस पर हमला कर दिया। आरोपी तेजधार हथियार और असलहा से लैस थे। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से बंदूक से गोली दागी, जो उसके पैर के घुटने में जाकर लगी। इस वजह से प्रीतम सिंह गंभीर जख्मी हो गया। उसकी नाजुक हालत देखते हुए उसे लुधियाना के डीएमसी अस्पताल रेफर किया गया। आरोपी प्रीतम की रिवाल्वर 32 बोर छीनकर ले गए। पुलिस ने तलविंदर के बयान पर उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार है। सब-इंस्पेक्टर अशोक कुमार उक्त मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें