फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेयर ड्रैसर की दुकान से समान चोरी करने वाले तीन युवक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान से सामान चोरी करने वाले तीन युवक काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। गांव ढुडीके में एक हेयर ड्रेसर की दुकान का शटर तोड़कर अंदर से सामान चोरी करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने काबू कर लिया है। थाना बधनी कलां के हवलदार सुखविंदर सिंह ने बताया कि वह टीम समेत गश्त कर रहे थे कि इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि चोरी करने के आदी बलविंदर सिंह, संदीप सिंह उर्फ संगम और हरदीप सिंह उर्फ हैरी गांव दौधर के पास किसी व्यक्ति का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर तीनों को काबू कर उनके पास से चोरी का एक इंनवेटर व बैटरी बरामद की हैं। पुलिस ने उनसे सख्ती से पूछताछ कि तो उन्होंने माना कि 7 जुलाई की रात को गांव ढुडीके में एक हेयर ड्रेसर की दुकान से चोरी किया था। पुलिस ने तीनों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हवलदार ने बताया कि चोरी के समय इनके साथ जसविंदर सिंह निवासी गांव बुट्टर भी इनके साथ था। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें