फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्काईलार्क चौक पर 1

विज्ञापन
विज्ञापन
कूरियर कंपनी के कर्मी से 18.63 लाख की राशि बरामद
विज्ञापन

जालंधर। शहर के स्काइलार्क चौक के पास थाना चार की पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान कोरियर कंपनी के हेड दीपक से 18 लाख 63 हजार रुपये बरामद किए हैं। पहले तो टीम को लगा कि यह पैसा चुनाव के लिए हो सकता है, बाद में पता चला कि पैसा कूरियर कंपनी का था। पुलिस की तरफ से मामला आयकर विभाग को सौंप दिया गया है। एएसआई हरदीप सिंह और हेड कांस्टेबल जगतार सिंह ने बताया कि न्यू राजा गार्डन निवासी दीपक के हाथ में पकड़े लिफाफे में 18 लाख 63 हजार रुपये थे। पूछताछ पर दीपक इससे जुड़ा कोई बिल नहीं दिखा पाया। मौके पर पुुलिस अफसरों को बुलाया गया। उन्होंने चुनाव आयुक्त की तरफ से बनाई गई फ्लाइंग स्क्वॉयड के हेड प्रोफेसर बलविंदर सिंह थिंद को बुलाया। उन्होंने जांच की और पैसा जब्त कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें