फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चावल से लदे

विज्ञापन
विज्ञापन
लुटेरे चावल के 830 बैग समेत ट्राला ले गए
विज्ञापन

चालक ढाबे पर बैठ कर रात को खा रहा थे खाना, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। थाना सदर के अंतर्गत गांव खाईफेमीकी स्थित टाइल फैक्टरी के पास से लुटेरे चावल के 830 बैग से लदे ट्राले को लेकर फरार हो गए। ट्राले का चालक ढाबे पर बैठ कर रोटी खा रहा था और धुंध बहुत थी। थाना सदर पुलिस ने शुक्रवार को चालक के बयान पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

चालक सतनाम सिंह निवासी गांव खच्चर वाला थाना मल्लांवाला ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसने ट्राले में गुजरात के लिए बीएलबी राइस मिल से चावल के लगभग 830 बैग लादे थे। गांव खाईफेमीकी के पास ट्राले को रोककर वह एक ढाबे पर रात को रोटी खाने चला गया। रात के समय धुंध बहुत थी, कुछ भी नजर नहीं आ रहा था। रोटी खाकर ढाबे से बाहर निकला तो ट्राला गायब था। उन्होंने काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। उसी समय पुलिस को भी सूचित किया। थाना सदर पुलिस ने चालक सतनाम सिंह के बयान पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले की तफ्तीश एएसआई अमरजीत सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें