आस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर छह लाख ठगे
फिरोजपुर। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने एक नौजवान को आस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर छह लाख रुपये ठगने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में जसविंदर सिंह निवासी गुरुहरसहाए ने बताया उसकी मुलाकात आरोपी सुखपाल सिंह, मंजीत कौर, सतपाल कौर व सुरजीत कौर वासी जल्लोके, जिला श्रीगंगानगर राजस्थान के साथ हुई। आरोपियों ने उसके बेटे आस्ट्रेलिया भेजने की बात कही और छह लाख रुपये मांगे, जो उसने आरोपियों को दे दिए। काफी समय बीतने पर भी उसके बेटे को आस्ट्रेलिया नहीं भेजा तो उसने अपनी धनराशि वापस मांगी। आरोपियों ने धनराशि वापस नहीं लौटाई। जसविंदर ने इस संबंधी एसएसपी फिरोजपुर को शिकायत दी। पुलिस ने जांच के बाद शुक्रवार को चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।