पुलिस ने दबोचे 11 जुआरी, सात फरार
जालंधर। डिवीजन नंबर छह की पुलिस ने आबादपुरा में छापा मारकर 11 जुआरियों को एक साथ पकड़ा है। सात अन्य जुआरी फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
पुलिस डिवीजन नंबर छह के एसएचओ ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आबादपुरा के घर में सरेआम जुआ चल रहा है। इसके बाद एसएचओ बराड़ और उनकी टीम ने छापामारी की। वहां 18 लोग जुआ खेल रहे थे। पुलिस टीम ने जब छापामारी की तो वहां से 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। उनसे 103000 रुपये बरामद हुए है। डीसीपी परमबीर परमार का कहना है कि पुलिस की तरफ से दीपावली को लेकर पुलिस को चौकस किया गया है।