फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूल अध्यापक द्वारा विद्यार्थी की डंडे से बुरी तरह पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी स्कूल के अध्यापक ने विद्यार्थी की डंडे से पीटा
विज्ञापन

जैतो अस्पताल में दाखिल है राजदीप, मामले की जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
जैतो(फरीदकोट) । कोटकपूरा के गांव हरीनौ के एक निजी स्कूल अध्यापक द्वारा 11वीं कक्षा के विद्यार्थी की डंडे के साथ बुरी तरह पिटाई करने का मामला सामने आया है। पिटाई के चलते गंभीर रूप से घायल हुए विद्यार्थी को इलाज के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसके दोनो बाजुओं पर डंडे से पीटने के कारण काफी गहरे निशान बने हुए थे।
विज्ञापन

अस्पताल में दाखिल विद्यार्थी राजदीप सिंह ने बताया कि एक दिन पहले वीरवार को वह स्कूल में अपनी एक साथी के साथ बात कर रहा था कि इसी दौरान स्कूल के अध्यापक बलदेव सिंह ने पहले एक अन्य लड़के को डंडा मारा और बाद में मुझे डंडे से बुरी तरह पीटने लगे। राजदीप के मुताबिक बिना वजह पिटाई का विरोध करने पर उक्त अध्यापक ने उसे लातों से मारना शुरू कर दिया। राजदीप सिंह के दादा जैमल सिंह ने भी अध्यापक पर कार्यवाही करने की मांग की है। उधर सिविल अस्पताल के डॉ. नवजोत ने कहा कि राजदीप सिंह के शरीर पर किसी चीज से पीटे जाने के निशान है, जिसके संबंध में हमने पुलिस को सूचना भेज दी है। डीएसपी कोटकपूरा मनविंदरबीर सिंह ने कहा कि निजी स्कूल के अध्यापक द्वारा विद्यार्थी की पिटाई करने के मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


फोटो 31एफआरडीपी01
जैतो के सिविल अस्पताल में उपचारधीन विद्यार्थी राजदीप सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें