फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर रोष मार्च

Sat, 08 Feb 2014 09:30 PM IST
अमर उजाला, मुक्तसर।
विज्ञापन
विज्ञापन
खेत मजदूरों की ओर से स्थानीय गांव की छात्रा के साथ दुराचार के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाना लक्खेवाली के समक्ष चल रहे संघर्ष में शनिवार को माई भागो जबर विरोधी एक्शन कमेटी, डीटीएफ, भाकियू (एकता-उग्राहां), नरेगा रोजगार प्राप्त मजदूर यूनियन, लोक मोर्चा बठिंड और पंजाब स्टूडेंट यूनियन समेत अन्य सहयोगी जत्थेबंदियां भी समर्थन देने उतर आई। 
विज्ञापन

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने लक्खेवाली के बाजार में रोष मार्च भी निकाला। एक्शन कमेटी की कनवीनर भूपिंदर कौर प्रीत ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के पैतृक जिला मुक्तसर में घटित हुई ऐसे घिनौने कृत्य के आरोपियों को अभी तक पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया गया है। यदि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया गया, तो संघर्ष तेज किया जाएगा। खेत मजदूर यूनियन के राज्य महा सचिव लछमण सिंह सेवेवाला ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो 16 से 23 फरवरी तक जिले के गांवों मे शिअद भाजपा गठबंधन सरकार का पुतला फूंका जाएगा। 24 फरवरी को जिला स्तरीय संघर्ष किया जाएगा। मलोट के डीएसपी मनविंदरबीर सिंह ने कहा कि कमेटी गठित कर ली गई है। शीघ्र ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। इस मौके पर बलजिंदर कौर, योगेश्वर योगी, तरसेम सिंह खुंडेहलाल, काका सिंह, जगसीर सिंह और प्यार सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें