फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट प्रतियोगिता में पंकज इलेवन ने राणातुंगा इलेवन को हराया

Mon, 05 Dec 2016 07:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर (फिरोजपुर)
विज्ञापन
क्रिकेट - फोटो : demo pic
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सुनील जाखड़ ने स्थानीय नेहरू स्टेडियम में सुरेंद्र जाखड़ इफको ट्रस्ट द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। बीते एक माह से चल रहे टूर्नामेंट में 64 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन


फाइनल मैच में पंकज इलेवन ने राणातुंगा इलेवन को हराकर 51 हजार रुपये का नगद पुरस्कार व ट्रॉफी जीती जबकि रनरअप टीम को 31 हजार रुपये व ट्रॉफी देकर जाखड़ ने सम्मानित किया।

मैन आफ दी मैच का पुरस्कार विदुष अरोड़ा को मिला। मनिल बजाज मैन आफ दी सीरीज घोषित किए गए, जबकि श्रेष्ठ बल्लेबाज के रूप में संजू को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण व टूर्नामेंट के आयोजन के समय स्व. सुरेंद्र जाखड़ के पुत्र संदीप जाखड़ विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन


इस मौके पर जाखड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री व गिने चुने मंत्रियों को छोड़कर किसी भी विधायक के निर्वाचन क्षेत्र में स्टेडियम के विकास और कोच आदि उपलब्ध करवाने की दिशा में सरकार ने 10 वर्षों में कोई उल्लेखनीय कदम नहीं उठाया जबकि खेलों को प्रोत्साहित करने के झूठे दावे करने में सभी सत्ताधारी अग्रणी रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें