फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउनः इंडियन रेलवे का अपने कर्मियों की जांच करने के लिए दौड़ाई स्पेशल कोरोना चेकअप ट्रेन

Wed, 15 Apr 2020 04:58 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
अपने कर्मचारियों के चेकअप के लिए रेलवे विभाग की तरफ से एक स्पेशल ट्रेन चलाई गई है। यह ट्रेन जालंधर से पठानकोट के बीच चलाई है। इसमें डॉक्टरों की टीम के लिए एक अलग कोच लगाया गया है। इस ट्रेन में सवार डॉक्टरों की टीम छोटे-बड़े स्टेशनों पर काम करने वाले रेलवे कर्मचारियों का चेकअप करेगी।
विज्ञापन


लॉकडाउन के कारण देश में फिलहाल ट्रेनों के चलने पर भी पाबंदी लगाई गई है, लेकिन रेलवे के कर्मचारी स्टेशन व रेलवे ट्रैक पर अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। इसके चलते इन कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए रेलवे प्रशासन ने रेलवे के डॉक्टरों की एक टीम को उनके चेकअप के लिए बुधवार को रवाना किया। यह डॉक्टरों की टीम उन कर्मचारियों का चेकअप करेगी जो रेलवे लाइनों पर लाइनमैन का काम करते हैं।

रेलवे अस्पताल की महिला डॉक्टर आरची सिंगला ने कहा कि इसके लिए बुधवार को उन्हें पदभार सौंपा गया है। इनमें सवार डॉक्टर रेल ट्रैक ड्यूटी स्टाफ की काउंसिलिंग करेंगे व उनकी स्क्रीनिंग करके चेकअप किया जाएगा। इस चेकअप से पता चल सकेगा कि कहीं वह कोरोना संक्रमित तो नहीं हैं। यह ट्रेन पेट्रोलिंग के लिए जालंधर से करतारपुर होते हुए पठानकोट जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें