फिरोजपुर पुलिस ने स्पेशल टीम फील्ड में उतारी, जो लोगों की मद्द करेगी।
- फोटो : FIROZPUR
कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए कर्फ्यू के दौरान लोगों की मदद के लिए फिरोजपुर पुलिस की तरफ से एक नया प्रयास किया गया है। एसएसपी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह की तरफ से बुधवार को फील्ड में 24 पुलिस मुलाजिमों की टीम उतारी गई है। इस टुकड़ी का नाम है ‘मे आई हेल्प यू’।
एसएसपी भूपिंदर सिंह ने बताया कि ये सभी मुलाजिम सांझ केंद्रों में कार्यरत हैं और इन्हें लोकसेवा के कार्य में लगाया गया है। सभी के पास अपने बाइक हैं, जिस पर उनका नाम और मोबाइल नंबर दिया गया है। यह विवरण बाइक की हेडलाइट के ऊपर बड़े-बड़े अक्षरों में लगाया गया है। पूरे शहर को चार सेक्टरों में बांटा गया है और हरेक सेक्टर में पांच से छह मुलाजिमों की ड्यूटी लगाई गई है।