फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती हो सकेंगे कोरोना संक्रमित, 127 बेड आरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
अब सरकारी के साथ-साथ प्राइवेट अस्पतालों में भी कोरोना मरीजों के लिए बेड आरक्षित रखे जाएंगे। यह जानकारी डीसी संयम अग्रवाल ने दी। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों से यहां मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। इसे ध्यान में रखते हुए यह प्लान तैयार किया गया है। इस समय अजय केयर अस्पताल में 6 बेड, राज अस्पताल में 6 बेड, पीएमसी अस्पताल सुजानपुर में 5 बेड, पठानकोट किडनी अस्पताल में 2 बेड, अमनदीप में 27, गोयल अस्पताल में 4 बेड, सत्यम अस्पताल में 5 बेड, चिकित्सा अस्पताल में 3 बेड, गंडोतरा अस्पताल में 1 बेड, भिंडर अस्पताल में 2 बेड और चैतन्य अस्पताल में 2 बेड रखे गए हैं। उपरोक्त अस्पतालों में कोरोना एल-1 के लिए 84 बेड, एल-2 के लिए 35 बेड और एल-3 के लिए 8 बेड रखे गए हैं। उन्होंने कहा कि अगस्त व सितंबर महीना सावधानी रखने का है। लोग मिशन फतेह के तहत नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें