एसएसपी नवजोत सिंह माहल के दिशा निर्देशों पर पुलिस ने श्री आनंदपुर साहिब रोड पर खालसा कालेज के निकट रेत, बजरी से भरे 16 ट्रकों को पकड़ कर उनके 29 चालकों व मालिकों के खिलाफ 16 अलग-अलग मामले दर्ज कर लिए। पुलिस ने पंद्रह आरोपियों को गिरफ्तार कर रेत बजरी से भरे ट्रकों को कब्जे में ले लिया है। एसएसपी माहल का कहना है कि नाजायज माइनिंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नाजायज माइनिंग के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।