फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: सिंगर सरताज के शो के पोस्टर लगाने पर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरदासपुर। धारीवाल में क्रिसमस के पवित्र त्योहार को लेकर लगाए गए फ्लेक्स बोर्ड को निजी स्कूल ने हटा दिया। इसकी जगह 15 तारीख को होने वाले सतिंदर सरताज के शो के पोस्टर लगा दिए गए। इसके बाद ईसाई समुदाय के लोगों ने फ्लेक्स बोर्ड हटाने वाले पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मसीह समुदाय के अध्यक्ष बबा गिल के नेतृत्व में मसीह समुदाय के लोगों ने मसीह धर्म के फ्लेक्स बोर्ड को हटाकर उस पर सतिंदर सरताज के सांस्कृतिक कार्यक्रम का फ्लेक्स बोर्ड लगाने की कार्रवाई के खिलाफ नारेबाजी की। धारीवाल पुलिस स्टेशन के प्रभारी सरबजीत सिंह चाहल मौके पर पहुंचे। उन्होंने फ्लैक्स बोर्ड को उतरवा दिया और मसीह समुदाय के युवाओं को शांत कराया, लेकिन मसीह समुदाय के लोग धार्मिक फ्लैक्स बोर्ड उतारने वाले व्यक्ति के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज करने की मांग पर अड़े हुए हैं। अध्यक्ष बबा गिल ने बताया कि क्रिसमस का पवित्र त्योहार 25 दिसंबर को पूरे देश और दुनिया में मनाया जाता है, उसके लिए धारीवाल के सफाई कर्मचारियों द्वारा धारीवाल शहर में एक बोर्ड लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें