फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: पीजीआई नर्सेज वेलफेयर एसोसिएशन में चुनाव न कराने पर विवाद, रजिस्ट्रार को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई नर्सेज वेलफेयर एसोसिएशन के आम चुनाव न कराए जाने पर सदस्यों ने सेक्टर-30 बी स्थित रजिस्ट्रार ट्रेड यूनियन अधिनियम को पत्र लिखकर आपत्ति दर्ज कराई है। नर्सों ने अपने पत्र में कहा है कि एसोसिएशन का पिछला चुनाव 27 अप्रैल 2022 को हुआ था। संविधान के अनुसार हर वर्ष निर्धारित तिथि पर चुनाव होना आवश्यक है।
विज्ञापन

वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल 26 अप्रैल 2023 को पूरा हो चुका है। इसके बावजूद मौजूदा कार्यकारिणी अब भी पद पर काबिज है और पीजीआई प्रशासन के साथ बातचीत करने का कोई वैधानिक अधिकार नहीं रखती। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि जुलाई 2025 में एसोसिएशन ने आंदोलन की घोषणा की थी। 15 अगस्त तक डीपीसी और एसएनओ जारी कराने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन 20 सितंबर 2025 तक भी इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। सदस्यों का कहना है कि वर्तमान कार्यकारिणी नर्सिंग संवर्ग के मुद्दों को हल करने में विफल रही है और कर्मचारियों में गहरा असंतोष है।

नर्सों ने मांग की है कि एसोसिएशन का चुनाव शीघ्र कराया जाए अथवा नए पदाधिकारी नियुक्त किए जाएं। साथ ही निदेशक, पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ से अनुरोध किया गया है कि वे मौजूदा कार्यकारिणी को कार्यकाल समाप्ति के बाद मान्यता न दें और श्रम अधिकारी को चुनाव प्रक्रिया जल्द शुरू करने के आदेश दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें