फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी बोले- बाजवा और दूलो को पार्टी से निकालें

विज्ञापन
पठानकोट में पत्रकारों से वार्ता करते कांग्रेसी नेता। - फोटो : PATHANKOT
विज्ञापन
कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा एवं शमशेर सिंह दूलो के बगावती सुरों के बाद पार्टी नेताओं ने दोनों को अमित शाह के हाथों की कठपुतलियां बताया है। साथ ही हाईकमान से दोनों नेताओं को पार्टी से तत्काल बाहर निकालने की मांग की।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संजीव बैस के नेतृत्व में की गई बैठक में यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव हरसिमरन कौर बाजवा, नगर सुधार ट्रस्ट चेयरमैन विभूति शर्मा, जिला प्लानिंग बोर्ड चेयरमैन अनिल दारा शामिल हुए। बैठक में दोनों नेताओं की कार्यशैली पर चर्चा की गई। इसके बाद प्रेस कांफ्रेंस में संजीव बैंस ने कहा कि प्रताप सिंह बाजवा को पार्टी ने कई बड़े ओहदे दिए और अभी भी वह राज्यसभा के सदस्य हैं। लेकिन, उन्होंने सियासी स्वार्थ की खातिर पार्टी की पीठ में छुरा घोंपा है। उन्होंने कहा कि एक तरफ 10 वर्ष तक प्रधानमंत्री रहे डा. मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी की सुरक्षा केन्द्र सरकार ने कम कर दी है। वहीं प्रताप सिंह बाजवा की सुरक्षा बढ़ाई गई है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि प्रताप बाजवा विपक्षी पार्टी के साथ मिल चुके है।
अनिल दारा व संजीव बैंस ने आरोप लगाया कि बाजवा और दूलो विपक्षी पार्टी के इशारों पर कांग्रेस को कमजोर करने की साजिशें कर रहे हैं। अनिल दारा ने कहा कि जहरीली शराब के कारण हुई मौतों के मामले में पीड़ितों को इंसाफ जरूर मिलेगा और इसके लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पुलिस को सख्त आदेश जारी किए है कि इस मामले में जिम्मेदार किसी भी कातिल को बख्शा नही जाएगा। दारा ने कहा कि मुख्यमंत्री की इस बात हमें पूरा विश्वास है कि पीड़ितों को इंसाफ जरूर मिलेगा। प्रताप सिंह बाजवा ने अपनी ही पार्टी के सीएम व प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ बयान देकर गद्दारी की है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपनी पार्टी से विश्वासघात करता है, उसको बाहरवाले भी इस्तेमाल करके फेंक देते है। कांग्रेसियों ने पार्टी हाईकमान से अपील की कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में भाग लेने वाले नेताओं को तुरंत निष्कासित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें