फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमकौर साहिब और मोरिंडा में कांग्रेस की एकतरफा जीत: चन्नी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोरिंडा (रोपड़)। पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों में कांग्रेस की जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि चमकौर साहिब और मोरिंडा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी का पूरी तरह सफाया हो गया है। उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में कांग्रेस ने जनता के समर्थन से एकतरफा जीत हासिल की है। चन्नी ने कहा कि पंजाब के अन्य हिस्सों में विभिन्न पार्टियों को मिला-जुला समर्थन मिल रहा है, लेकिन चमकौर साहिब और मोरिंडा में परिणाम पूरी तरह कांग्रेस के पक्ष में हैं। उन्होंने सरकार की दबाव और धक्केशाही की नीति की आलोचना करते हुए कहा कि प्रशासनिक अधिकारी ईमानदारी से अपना काम कर रहे हैं और सरकार के दबाव को नकार दिया है। चन्नी ने दावा किया कि आने वाले 2027 के विधानसभा चुनावों में जनता आम आदमी पार्टी को करारा जवाब देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें