फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मान सरकार पर भड़के सुखपाल खैरा: कांग्रेस विधायक का आरोप-पंजाब में सत्ता परिवर्तन ने सिर्फ दर्द दिया

Sat, 30 Apr 2022 05:11 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

जालंधर में सुखपाल खैरा ने कहा कि जब से आम आदमी पार्टी सत्ता में आई, हिंसा की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। उन्होंने पटियाला हिंसा को इंटेलीजेंस फेलियर करार दिया।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला में दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प पर कांग्रेस नेता सुखपाल खैरा ने भगवंत मान सरकार पर निशाना साधा है। शनिवार को जालंधर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खैरा ने कहा कि लोगों ने पंजाब में सत्ता परिवर्तन कर नई पार्टी को बहुमत दिया, हमने इसका स्वागत किया लेकिन जब से आम आदमी पार्टी सत्ता में आई, हिंसा की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। 

विज्ञापन


भुलत्थ से कांग्रेसी विधायक सुखपाल खैरा ने पटियाला में हुई हिंसा के लिए सरकार और पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े किए। खैरा ने कहा कि इतना बड़ा इंटेलीजेंस फेलियर, जबकि 15 दिनों से टकराव के आसार की सूचना थी, फिर भी कुछ नहीं किया गया। वहीं सड़कों के आसपास रेहड़ियां और फड़ियां हटाने की बात की जा रही है। एक वक्त था जब आम आदमी पार्टी रेहड़ियों और पंचर बनाने वालों को विधायक बनाने की बात करते थी। अब इनकी रोजी-रोटी छीनने की बात कर रहे हैं। अगर सरकार को इस प्रकार के फैसले भी लेने हैं तो कम से कम 6 महीने और 1 साल का समय दें ताकि कोई व्यक्ति अपने काम का अल्टरनेटिव ढूंढ सके। सरकार के इस फैसले से सभी रेहड़ी वाले सरकार से काफी परेशान है और वह यही कह रहे हैं कि सरकार ने रोजगार बढ़ाने की बात की थी वह तो हम जो छोटा सा काम कर रहे हैं वह भी हमसे छीन रहे हैं। 

पटियाला हिंसा में सरकार-प्रशासन पूरी तरह फेल: तीक्ष्ण सूद 

पूर्व मंत्री और होशियारपुर के पूर्व विधायक तीक्ष्ण सूद ने शनिवार को जालंधर में कहा कि पटियाला में हिंदू व सिख संगठनों में टकराव सरकार और प्रशासन की चूक को दर्शाता है। पटियाला हिंसा ने फिर दूरियां बढ़ा दी। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा ने जायजा लिया और किसी पार्टी का नेता वहां नहीं गया।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें