फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में शिअद फैला रहा संप्रदायिकता: भट्ठल

Sat, 09 Jul 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जालंधर
विज्ञापन
नकोदर मे काग्रेस की मीटिंग के दौरान राजिंदर कौर भट्ठल, सांसद चौधरी संतोख सिंह, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री संतोष चौधरी व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र की चेयरपर्सन बीबी राजिंदर कौर भट्ठल का कहना है कि पंजाब में शिअद सांप्रदायिकता फैला रहा है और धर्म की राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है।
विज्ञापन


शनिवार को वह नकोदर में कांग्रेस की ओर से आयोजित समारोह में बतौर मुख्य मेहमान शिरकत करने पहुंची थीं। उनके साथ सांसद चौधरी संतोख सिंह, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री संतोष चौधरी, राणा केपी, हंसराज हंस, जगबीर बराड़ समेत कई दिग्गज मौजूद थे।

बीबी भट्ठल ने कहा कि पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के पास कोई मुद्दा नहीं है। वह धर्म की राजनीति कर पंजाब में संप्रदायवाद फैलाना चाहते हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था का जनाजा निकल चुका है। हर तरफ अराजकता का माहौल है। पंजाब कर्ज के बोझ तले दबता जा रहा है। इंडस्ट्री का हाल बेहाल है, किसान खुदकुशी कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेसी वर्करों से अपील की कि वह एकजुट हो जाएं और पंजाब में कांग्रेस को सत्ता में लाएं। उनका नकोदर पहुंचने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अमरजीत सिंह समरा ने स्वागत किया। 
विज्ञापन


भट्ठल ने एक बार भी नहीं लिया कैप्टन का नाम
नकोदर समारोह में पहुंची राजिंदर कौर भट्ठल ने एक बार भी पीपीसीसी प्रधान कैप्टन अमरिंदर का नाम नहीं लिया। स्पीच में उन्होेंने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई। कैप्टन का नाम लिए बिना उनकी सरकार का गुणगान भी किया। एक सवाल के जवाब में भट्ठल ने कहा कि कैप्टन पार्टी का चेहरा हैं और सारी पार्टी एकजुट है। कैप्टन को प्रधान बनाने की वकालत उन्होंने ही हाईकमान के आगे की थी। चुनाव जीतने के बाद ही हाईकमान फैसला करेगा कि किसको सीएम की कुर्सी पर बैठाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें