रोपड़। रोपड़ ब्लॉक समिति चुनावों में सत्ता में होने के बावजूद आम आदमी पार्टी (आप) को उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिल पाई। 15 सीटों वाले इस चुनाव में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि आप को 7 सीटों पर संतोष करना पड़ा। शिरोमणि अकाली दल ने 2 सीटों पर विजय हासिल की।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बरिंदर सिंह ढिल्लों ने प्रेस वार्ता में कहा कि कांग्रेस उम्मीदवारों ने सरकार के दबाव और प्रशासनिक धक्केशाही के बावजूद ज़मीनी स्तर पर मजबूती से मुकाबला किया और जनता का विश्वास जीतने में सफलता पाई। उन्होंने बताया कि कांग्रेस उम्मीदवारों ने विभिन्न जोनों में शानदार प्रदर्शन किया। घनौली से अमनदीप सिंह सनी 96 वोटों से, बरदार से हरजिंदर कौर 136 वोटों से, पुरखाली से कुलविंदर कौर 142 वोटों से, हरप्रीत कौर 388 वोटों से, पपराले से जसविंदर कौर 100 वोटों से, और भंगाले से शिंगारा सिंह 70 वोटों से जीते।
वहीं, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों ने भी कुछ सीटों पर जीत दर्ज की। खेराबाद से अमृतपाल सिंह 284 वोटों से, छेटी हवली से संदीप सिंह 380 वोटों से, हुसेनपुर से मलकीत सिंह 450 वोटों से, मकोड़ी से मनजीत कौर 95 वोटों से, घनौली से संदीप कुमार 403 वोटों से, चंदपुर से ललित कुमार 599 वोटों से और दबुर्जी से मनजीत कौर 458 वोटों से जीतीं। शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार हरविंदर कौर और हरजिंदर कौर ने क्रमशः मगरोड़ और मलिकपुर जोनों से 25 और 86 वोटों से जीत हासिल की। इस चुनाव में कांग्रेस की वापसी ने साबित कर दिया कि वह राज्य की राजनीति में एक मजबूत विपक्ष बने हुए हैं। संवाद