फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ता राशन हड़प रहे सत्ताधारी लोग : जाखड़

Thu, 28 Apr 2016 05:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
सुनील जाखड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के पूर्व नेता सुनील जाखड़ ने बताया कि प्रदेश में गरीब लोगों को मिलने वाली सुविधाएं अकाली-भाजपा नेता अपने चहेतों को दिला रहे हैं।
विज्ञापन


गरीब लोगों का सस्ता राशन सत्ताधारी लोग हड़प रहे हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए गए स्वच्छता अभियान अबोहर में केवल भाषणबाजी तक ही सीमित है।

जाखड़ ने कहा कि पंजाब में 9 साल के शासनकाल के दौरान अकाली-भाजपा नेताओं ने केवल भ्रष्टाचार करने के अलावा कुछ नहीं किया। उपस्थित लोगों ने बताया कि नई आबादी, ठाकर आबादी, आर्य नगर आदि इलाकों में सफाई व सीवरेज व्यवस्था नकारा हो चुकी है। स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था सुचारु न होने के कारण रात को लोगों को चोरी होने का भय बना रहता है।
विज्ञापन


गरीब महिलाओं ने बताया कि सस्ती गेहूं के कार्ड भी अकाली-भाजपा नेताओं के इशारे पर उन लोगों के बने हैं जो सर्वसंपन्न हैं। बढ़ रही महंगाई में गरीब लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जाखड़ ने बताया कि राज्य में ऐसा कोई शहर नहीं जहां के लोग मूलभूत समस्याओं के लिए धरने-प्रदर्शन न कर रहे हो। अकाली-भाजपा नेता जनता के पैसों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार कर रहे हैं।

जाखड़ ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को कहा कि वे गरीबों के घर-घर जाकर उनकी समस्याएं सुनें तथा जिन गरीबों के राशन कार्ड नहीं बने उनकी लिस्टें बनाएं। गरीबों को हक दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी कानून का भी सहारा लेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें