फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: कांग्रेस ने दो नेताओं को छह साल के लिए किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर कार्रवाई

Wed, 19 Jun 2024 05:18 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

अमरीक सिंह केपी और गुरकृपाल सिंह भट्टी को पार्टी विरोधी गतिविधियां करने पर 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया जा रहा है। दोनों नेता अकाली दल के लोकसभा उम्मीदवार मोहिंदर सिंह केपी के संपर्क में थे और अकाली दल से टिकट मांग रहे थे।
विज्ञापन
congress - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर वेस्ट हलके में उपचुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने दो नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियां करने पर छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। जालंधर कांग्रेस के जिला प्रधान रजिंदर बेरी ने बुधवार को इस बारे में पत्र जारी किया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अमरीक सिंह केपी और गुरकृपाल सिंह भट्टी को पार्टी विरोधी गतिविधियां करने पर 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया जा रहा है। दोनों नेता अकाली दल के लोकसभा उम्मीदवार मोहिंदर सिंह केपी के संपर्क में थे और अकाली दल से टिकट मांग रहे थे। इसकी भनक जब कांग्रेस को लगी तो कांग्रेस ने कार्रवाई कर दी। अभी तक कांग्रेस ने वेस्ट हलके में होने वाले उप चुनाव को लेकर उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें