फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: राजासांसी, मजीठा व अजनाला में कांग्रेस ने किया बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। भिंडी सैदां में सरपंच सुरजीत सिंह पर हुए हमले और उनके साथ मौजूदा विधायक व उनके बेटे के खिलाफ पर्चा दर्ज करने के विरोध में कांग्रेस ने राजासांसी, मजीठा और अजनाला में जिला परिषद व ब्लॉक समिति चुनावों का बहिष्कार करने का एलान किया है। सांसद गुरजीत सिंह औजला, पूर्व विधायक हरप्रताप अजनाला, दिलराज सरकारिया और पूर्व जिला कांग्रेस देहाती प्रधान भगवंत पाल सिंह सच्चर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उनकी पार्टी धांधली वाले चुनावों का हिस्सा नहीं बनेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पुलिस और प्रशासन का दुरुपयोग कर चुनाव अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रही है। औजला ने बताया कि सरपंच सुरजीत सिंह के घर पर हमला हुआ, जिसमें दो लोग अस्पताल में भर्ती हैं। इसके बावजूद पुलिस हमलावरों के पक्ष में खड़ी है। उन्होंने कहा कि कई क्षेत्रों में कांग्रेस उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद्द कर दिए गए और समर्थकों को धमकाया गया। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया का यह मजाक बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें