फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: बटाला में उपचारधीन आरोपी पुलिस हिरासत से भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
बटाला। 21 नवंबर को बटाला के एक युवा कांग्रेसी नेता के मोबाइल शोरूम पर गोलीबारी करने वाले आरोपी कंवलजीत सिंह को 27 नवंबर को बटाला पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। गोली लगने से घायल आरोपी का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा था। शनिवार को अस्पताल में इलाज के दौरान आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर भागने में सफलता हासिल कर ली। इस घटना ने पुलिस विभाग में हड़कंप मचा दिया। सिटी पुलिस के एसएचओ सुखजिंदर सिंह ने पुष्टि की कि फरार बदमाश की तलाश तेज कर दी गई है और अलग-अलग टीमों द्वारा उसे पकड़ने का प्रयास जारी है। उच्च अधिकारियों ने इस मामले पर फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की। पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि किसी को आरोपी का सुराग मिले तो तुरंत सूचना दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें