फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस, आप और मान सूबे को पहुंचा रही नुकसान : कोहाड़

Sun, 22 Nov 2015 09:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट मंत्री अजीत सिंह कोहाड़ ने आरोप लगाया कि कांग्रेस, आप और अकाली दल मान सूबे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही हैं।
विज्ञापन


ये लोग पंजाब और देश को तोड़ना चाहते हैं। कोहाड़ रविवार को यहां रखी पार्टी की मीटिंग को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान विधायक परगट सिंह, मनोरंजन कालिया, सरवन सिंह फिल्लौर, पवन टीनू, अविनाश चंदर के अलावा चरनजीत सिंह चन्नी मौजूद थे।

इस दौरान उन्होंने दिसंबर माह में जालंधर, होशियारपुर, कपूरथला और नवांशहर की नकोदर में होने वाली सद्भावना रैली के बारे में विधायक और पार्टी नेताओं की ड्यूटियां लगाई।
विज्ञापन


उन्होंने देहात के हर विधायक को 5 हजार और शहरी एमएलए को करीब 3 हजार लोगों की भीड़ इकट्ठी करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इस रैली में 1 लाख लोगों के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने पंजाब में बिगड़ रहे हालात के पीछे कांग्रेस को दोषी ठहराया। पंथक पार्टियों की ओर से अकाल तख्त के जत्थेदार नियुक्त किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि आरोपी कभी भी अकाल तख्त के जत्थेदार नहीं हो सकते। अकाल तख्त की अपनी मर्यादा और कुछ परंपराएं है।

अकाल तख्त से ही जत्थेदार की नियुक्ति का एलान होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें