फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: नशे की लत से पीड़ित लोगों की एचआईवी जांच की

Wed, 14 Oct 2026 05:29 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुहरसहाय। पंजाब सरकार की युद्ध नशों के विरुद्ध मुहिम के तहत गुरुहरसहाय के ड्रग हॉटस्पॉट गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। इन शिविरों में नशे की लत से पीड़ित लोगों की एचआईवी जांच और काउंसिलिंग की गई।
विज्ञापन

एसडीएम हरदीप सिंह और एसएमओ कर्णवीर कौर के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग ने बस्ती गुरु करम सिंह वाली व बस्ती छावला में शिविर लगाए। एसडीएम हरदीप सिंह ने डीएसपी बिटन कुमार के साथ बस्ती डेरों वाली, दोना मत्तड़ और गट्टी मत्तड़ सहित कई ड्रग हॉटस्पॉट क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से नशे के खिलाफ प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। एसडीएम ने नशा तस्करों की जानकारी गोपनीय रखने का आश्वासन दिया। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल विभाग द्वारा खेल क्लब व टीमें बनाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें