कंप्यूटर अध्यापक यूनियन ने एलान किया है कि 10 सितंबर को सभी अध्यापक परिवार समेत एक राज्य स्तरीय रैली करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री के घर का घेराव करेंगे।
इससे पहले 1 सितंबर को पंजाब के सारे जिलों हेड क्वार्टरों पर अर्थी फूंक प्रदर्शन किया जाएगा। जिला प्रधान पवन शर्मा व जिला सचिव हरजिंदर महिसमपुर ने कहा कि वोकेशनल अध्यापक के रिवाइज ग्रेड व रेगुलर कर्मचारियों के लाभ उन्हें नहीं दिए जा रहे हैं।
जिला प्रधान सुशील कुमार व प्रेस सचिव अमनदीप सिंह ने कहा कि अकाली-भाजपा के चुनाव मैनिफिस्टो में कंप्यूटर अध्यापकों को शिक्षा विभाग में लाने का वादा किया गया था। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार अपने किए गए वादों को पूरा करें। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर टीचर सरकार के वादों से तंग आ गए हैं। उन्होंने कहा कि वह शिक्षा विभाग में शिफ्टिंग के अपने हक को लेकर रहेंगे और हक न मिलने तक उनका यह संर्घष जारी रहेगा।