फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप के बाहर फटा कम्प्रेशर, कार चालक बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएफ चौक के निकट एक पेट्रोल पंप के बाहर लगा हवा भरने वाला कम्प्रेशर अचानक फटने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। कम्प्रेशर का धमाका इतना जबरदस्त था कि एक बार तो ऐसा लगा कि जैसे कोई बम फटा हो। धमाके के साथ कम्प्रेशर के परखच्चे उड़ गए साथ ही पेट्रोल पंप पर आई एक कार की छत को भी नुकसान हुआ। ब्लास्ट की सूचना मिलते ही थाना बारादरी की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहां पर मौजूद लोगों का कहना है कि यह धमाका 2.30 बजे के करीब हुआ था। इस धमाके में पेट्रोल डलवा कर बाहर आ रहे व्यक्ति के गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

इस धमाके में जिस कार का नुकसान हुआ है, उस कार के मालिक प्रमोद कुमार ने कहा कि वह नवांशहर के रहने वाले हैं। वह सोमवार को ढाई बजे के करीब बीएसएफ चौक के निकट पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवा कर बाहर आ रहे थे कि अचानक पेट्रोल पंप के बाहर लगे हवा भरने वाले कम्प्रेशर में जोरदार धमाका हो गया। इस धमाके में उनकी गाड़ी की पूरी छत क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद वह ठीक हैं, उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। फिलहाल पुलिस धमाके कारण का पता लगाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें