फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड ड्रिंक पीने से मां-बेटियों की हालत बिगड़ी

Thu, 11 Jun 2015 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी से बचने के लिए शीतल पेय पीने से मां और उसकी दो बच्चियों की हालत बिगड़ गई। तीनों को उल्टी और दस्त लगने पर सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन




गांव छोटे वडाला निवासी जगसील सिंह ने बताया कि वह बुधवार शाम को एक दुकान से शीतल पेय लेकर आया था। इस पेय को उसकी पत्नी सुखविंदर कौर, बेटी रमनप्रीत और कोमलप्रीत ने पिया। इसके बाद उसकी दोनों बेटियों और पत्नी की हालत बिगड़ने लगी। इस पर उसने तुरंत उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।



डॉ. भरविंदर सिंह बैंस ने कहा कि सुखविंदर कौर की हालत में काफी सुधार है। दोनों बच्चियों की हालत गंभीर है। थाना सदर कपूरथला के एसएचओ हरगुरदेव सिंह ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में हैं। बयान ले लिए गए हैं। जहां से शीतल पेय खरीदा गया था वहां पर सैंपलिंग करवाकर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें